
पहले के पीएम बात करते थे, लेकिन अब के पीएम को बच्चे खिलाने से फुर्सत नहीं, दिमागी बुखार है- टिकैत
- भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एक बार फिर मीडिया से बात करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला।
- उन्होंने कहा- पहले के प्रधानमंत्री किसानों से संवाद करते थे, जबकि अब के प्रधानमंत्रियों के पास बच्चे खिलाने से फुर्सत नहीं है।
- टिकैत ने कहा- गांव के लोग जब बीजेपी वालों को वोट नहीं दे रहे, तब हम क्या कर सकते हैं। वे तो यही कह रहे हैं।
- उन्होंने कहा- बीजेपी बंगाल के बाद यूपी में हारेगी, सूबे में भगवा दल 100 से 125 सीट हासिल कर सकता है।
- उन्होंने कहा सरकार को दिमागी बुखार है जो तीन साल में हम ठीक कर देंगे और किसानों का इलाज संसद में होगा।




























































