
लालू का तंज, डबल इंजन सरकार द्वारा बिहार के सभी राज्यों में 100 लीटर पेट्रोल करने पर हार्दिक बधाई
- कोरोना महामारी के बीच बढ़ती महंगाई भी एक महामारी बनकर आम जनता को परेशान कर रही है, बिहार के सभी जिलों में पेट्रोल १०० रुपए पार हो गया.
- राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव ने तंज कसते हुए लिखा- डबल पावर के दम पर डबल इंजन सरकार द्वारा १०० रुपए पेट्रोल करने पर हार्दिक बधाई.
- एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जनता को समझना चाहिए था कि डबल इंजन की सरकार चुनेंगे तो डबल दाम देना पड़ेगा ऊपर से ये तो गुजराती इंजन है.
- लालू यादव ने इसके पहले बिहार में फर्जी वैक्सीनेशन का मुद्दा उठाया था, दरअसल प्रतिदिन जारी आंकड़ो और मासिक आंकड़े में ११ लाख का अंतर था.
- हालही में छपरा जिले में बिना वैक्सीन भरे ही खाली सीरिंज से वैक्सीनेशन हो रहा था, वीडियो वायरल हुआ तो नर्स को सस्पेंड कर दिया गया.
यह भी पढ़ें - जि.पं. अध्यक्ष चुनाव: वाराणसी में योगी सरकार के मंत्री के पहुंचते ही रद्द हो गया सपा प्रत्याशी का पर्चा




























































