Get Premium
जि.पं. अध्यक्ष चुनाव: वाराणसी में योगी सरकार के मंत्री के पहुंचते ही रद्द हो गया सपा प्रत्याशी का पर्चा
- यूपी में इस वक्त जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव चल रहे हैं, प्रदेश के कई जिलों में भाजपा पर गुंडागर्दी के जरिए सत्ता हथियाने का आरोप लगा है.
- वाराणसी में सपा उम्मीदवार चंदा यादव का नामांकन पत्र रविवार को खारिज कर दिया गया, इस ऐलान के बाद सपा समर्थकों ने हंगामा कर दिया.
- सपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर स्क्रूटनी के वक्त वहां मौजूद थे जिसके बाद ही अधिकारियों ने नामांकन रद्द किया.
- दोनो ही प्रत्याशियों ने दो-दो नामांकन किए, भाजपा की पूनम मौर्य का एक नामांकन पत्र अस्वीकृत हुआ दूसरा स्वीकार वहीं सपा का दोनो अस्वीकार कर दिया गया.
- सपा समर्थक इससे भड़क गए उन्होंने कोर्ट जाने का फैसला कर लिया, जिलाध्यक्ष सुजीत याजव ने डीएम वाराणसी को पार्टी बनाने की बात कही.
यह भी पढ़ें - UP में ओवैसी से गठबंधन की खबर पर भड़की मायावती, कहा- एकदम झूठ, अकेले लड़ेंगे चुनाव