सीएम शिवराज का राहुल पर निशाना, कहा- वैक्सीन प्रधानमंत्री जी नहीं तो क्या आप लगवा रहे हैं?

  • कोरोना संकट के बीच कोविड वैक्सीन को लेकर सियासत जारी है, एमपी के सीएम शिवराज चौहान ने राहुल गांधी पर हमला बोला है.
  • शिवराज ने कहा- पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया, वह लगातार लोगों से बात कर रहे हैं.
  • राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा- राहुल बाबा शर्म करो, वैक्सीन प्रधानमंत्री नहीं तो क्या आप लगवा रहे हो.
  • शिवराज ने आगे कहा- राहुल गांधी लोगों के बीच भ्रम फैला रहे हैं, लोगों के बीच गलतफहमियों से उनकी जान खतरे में डाल रहे हैं.
  • पीएम मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में एमपी के कुछ लोगों से बात की जिन्हें वैक्सीन को लेकर डर था उनसे बात करके उनका डर दूर किया.
     यह भी पढ़ें - UP में ओवैसी से गठबंधन की खबर पर भड़की मायावती, कहा- एकदम झूठ, अकेले लड़ेंगे चुनाव