
केरल घूस मामला: भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो पार्टी ने दो नेताओं को निकाला
- केरल में विधानसभा चुनाव के दौरान भ्रष्टाचार मामले में फंसे भाजपा के दिग्गज नेताओं के खिलाफ युवा नेताओं का बोलना पार्टी को बुरा लग गया जिससे उन्हें बाहर कर दिया गया.
- केरल भाजपा पर जनाधिपत्य राष्ट्रीय सभा के नेता ने आरोप लगाया था कि एनडीए में शामिल होने के लिए पार्टी अध्यक्ष को 25 लाख रिश्वत दी थी.
- भाजपा युवा मोर्चा के नेता दीपू पुथेनपुरयिल ने आरोपी नेताओं पर कार्रवाई की मांग की तो पार्टी ने उन्हें ही पद से हटा दिया, इसके बाद हंगामा हो गया.
- दो नेताओं को हटाने से जिले के करीब 250 कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी और समितियों को भंग कर दिया, इससे अब पार्टी की किरकिरी हो रही है.
- रिश्वत मामले में केरल पुलिस ने भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन के खिलाफ मामला दर्ज किया था, इसके पहले भाजपा के कई नेता हाईवे पर लूट में भी पकड़े गए थे.
यह भी पढ़ें - जि.पं. अध्यक्ष चुनाव: वाराणसी में योगी सरकार के मंत्री के पहुंचते ही रद्द हो गया सपा प्रत्याशी का पर्चा




























































