BJP नेता का दावा, कोरोना के चलते हर गांव में हुई 10 मौत, कहा- परिजनों को मिले 10 लाख का मुआवजा

  • कोरोना वायरस की दूसरी विध्वंसकारी लहर से जन और धन की बड़ी हानि हुई, इस बात को सत्तारुढ़ भाजपा के नेता भी मानते हैं.
  • भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व विधायक राम इकबाल ने कहा कोरोना के चलते यूपी के हर गांव में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई.
  • उन्होंने कहा- स्वास्थ्य विभाग ने महामारी की पहली लहर से सबक नहीं लिया जिसके कारण दूसरी लहर ने कहर मचाया, बलिया में तो स्वास्थ्य सिस्टम ही ध्वस्त हो गया.
  • उन्होंने कोरोना के चलते जान गवांने वाले लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की, हालांकि उनकी ये मांग पूरी होती नजर नहीं आती.
  • राम इकबाल ने कहा- बलिया में न अस्पताल हैं न दवाएं और न ही डॉक्टर हैं, सच्चाई छिपाकर सीएम योगी से यहां के लोगों ने खुद का ही नुकसान किया.


    यह भी पढ़ें - जि.पं. अध्यक्ष चुनाव: वाराणसी में योगी सरकार के मंत्री के पहुंचते ही रद्द हो गया सपा प्रत्याशी का पर्चा