बिना बात खामखां मोदी से दुखी! ..तो क्या शत्रुघ्न सिन्हा फिर से भाजपा में करेंगे वापसी? 

  • भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए शत्रुघ्न सिन्हा एकबार फिर से भाजपा में जाने के इच्छुक नजर आ रहे हैं, उनके एक ट्वीट के बाद ऐसी बातें कही जाने लगी हैं.
  • शत्रुघन ने लिखा- दुनिया में चार तरह से दुखी लोग हैं, पहले-अपने दुखों से दुखी, दूसरा- दूूसरों के दुख से दुखी, तीसरा- दूसरों के सुख से दुखी.
  • चौथे में उन्होंने लिखा बिना बात खामखां मोदी से दुखी, इस ट्वीट को मोदी की तारीफ से जोड़कर देखा जा रहा है, यही कारण है कि लोग पूछ रहे कि घर वापसी कर रहे हैं क्या.
  • एक यूजर ने लिखा- कांग्रेस और सपा में जाकर आपने देख लिया कि कुछ हासिल नहीं हुआ अब फिर से भाजपा में ही आ जाइए.
  • शत्रुघ्न सिन्हा 2019 लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हालांकि वह पटना से चुनाव हार गए थे.
     यह भी पढ़ें - अगर ओबीसी वर्ग को नहीं दिला पाया आरक्षण तो छोड़ दूंगा राजनीति, फडणवीस का मंच से ऐलान