
अगर ओबीसी वर्ग को नहीं दिला पाया आरक्षण तो छोड़ दूंगा राजनीति, फडणवीस का मंच से ऐलान
- महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के बाद ओबीसी आरक्षण को लेकर सियासत गर्म हो चुकी है, पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आरक्षण को लेकर अपनी राजनीति ही दांव में लगा दी है.
- शनिवार को भाजपा महाराष्ट्र इकाई ने स्थानीय निकायों में ओबीसी आरक्षण बहाल करने की मांंग को लेकर चक्का जाम किया, फडणवीस भी इस दौरान वहां मौजूद रहे.
- नागपुर में वेराइटी स्क्वायर चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- अगर ओबीसी को आरक्षण नहीं दिलवा पाया तो राजनीति से सन्यास ले लूंगा.
- प्रदेश की महाअघाड़ी सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा- ये लोग बोल रहे थे कि संसद में मुद्दा उठाएंगे पर ये मुद्दा राज्य स्तर पर ही हल हो सकता है.
- दरअसल 2019 में भाजपा-शिवसेना सरकार ने निकायों में ओबीसी को राजनीतिक आरक्षण दिया था जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था.
यह भी पढ़ें - मैंने तो पहले ही कहा था कि नरेंद्र मोदी सत्यानाशी हैं, जहां जाएंगे वहां सत्यानाश करेंगे- दिग्विजय सिंह
