
किसान आंदोलन: सीधी-सीधी बात है, हम सत्याग्रही अन्नदाता के साथ हैं- राहुल गांधी
- नए कृषि कानून के खिलाफ जारी किसान आंदोलन को आज 7 महीने पूरे होने पर किसान पूरे देश में 'खेती बचाओ, लोकतंत्र बचाओ' दिवस मना रहे हैं।
- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार किसानों का साथ दे रहे हैं, आंदोलन को सात माह पूरे होने के अवसर पर भी उन्होंने किसानों को अपना समर्थन दिया है।
- राहुल ने ट्वीट कर लिखा, सीधी-सीधी बात है- हम सत्याग्रही अन्नदाता के साथ हैं।
- राहुल गांधी ने कई बार प्रेस वार्ता और सोशलम मीडिया के माध्यम से कहा है कि मोदी सरकार को किसानों की बात सुननी चाहिए।
- राहुल का कहना है कि सरकार किसानों को नजरअंदाज कर जबरदस्ती आंदोलन खत्म कराने की कोशिश ना करे बल्कि बातचीत के जरिए हल पर पहुंचे।




























































