संसद पर लिख देंगे, यह किसानों का अस्पताल यहां मिलेगा समाधान, मोदीजी अब नफरत छोड़ो- टिकैत 

  • नए कृषि कानून के खिलाफ जारी किसान आंदोलन को आज 7 महीने पूरे होने पर किसान पूरे देश में 'खेती बचाओ, लोकतंत्र बचाओ' दिवस मना रहे हैं। 
  • संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि कानूनों को रद्द कराने और एमएसपी की कानूनी गारंटी दिए जाने को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखा है।
  • इस बीच भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा- किसानों ने करो या मरो का संकल्प लिया है और किसान कृषि कानूनों को वापस कराकर रहेंगे। 
  • भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा- कोरोना का इलाज अस्पताल में होता है और किसानों का इलाज संसद में। संसद में लिख देंगे कि यह किसानों का अस्पताल है। 
  • उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मोदी जी...अब तो सड़कें भी घर लगने लगी हैं, किसान थकने वाले नहीं हैं। अब तो किसानों के प्रति नफरत छोड़ कर उनका हक दो।
यह भी पढ़े: सुई से लेकर परमाणु बम बनाने वाली पार्टी देशद्रोही और रेलवे स्टेशन बेचने वाली पार्टी देशभक्त- दिग्विजय