सुई से लेकर परमाणु बम बनाने वाली पार्टी देशद्रोही और रेलवे स्टेशन बेचने वाली पार्टी देशभक्त- दिग्विजय

  • निजीकरण की तरफ तेजी से बढ़ती केंद्र की मोदी सरकार पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने तंज कसा है, उन्होंने इसमें भक्तों को भी लपेट लिया है.
  • दिग्विजय सिंह ने लिखा- सुई से लेकर परमाणु बम बनाने वाली पार्टी देशद्रोही है और रेलवे स्टेशन से लेकर किसानों के गोदाम तक बेचने वाली पार्टी देशभक्त.
  • दिग्विजय सिंह ने आखिर में वाह मोदी भक्तों वाह लिखा है, दरअसल यही लाइन उनके विरोधियों को चुभती है और उसके बाद तमाम कमेंट आने शुरु हो गए.
  • इसके पहले दिग्विजय सिंह ने मुफ्त वैक्सीन को लेकर जगह जगह पर लगाए गए नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर कहा इतनी निर्लज्जता के साथ किसी ने भी एहसान नहीं जताया.
  • गौरतलब है कि देश के विभिन्न हिस्सों में केंद्र सरकार करोड़ों रुपए के विज्ञापन देकर ये बता रही कि वैक्सीनेशन मुफ्त है.
     यह भी पढ़ें - किसान आंदोलन: सरकार ने कृषि मंत्री को पिंजरे वाला तोता बना रखा है, उन्हें अधिकार दें तो फैसला हो- टिकैत