अपनों का विश्‍वासघात झेल रहे चिराग ने बनाए नए रिश्ते, शत्रुघ्न को चाचा व तेजस्वी को बताया छोटा भाई

  • लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के बाद चिराग पासवान ने कहा कि चाचा पशुपति कुमार पारस ने पापा रामविलास पासवान के साथ विश्‍वासघात है, वे पापा के करीब थे। 
  • चिराग ने कहा- चुनाव चिह्न की कोई लड़ाई नहीं है. हम पूरी तरह से मजबूत हैं, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 95% लोग हमारे साथ हैं। 
  • चिराग ने कहा- मैं अब उस हैसियत में नहीं कि दूसरों पर उंगली उठाऊं, मेरे अपनों ने मुझे छोड़ा है, उम्मीद है पीएम खामोश नहीं रहेंगे। 
  • बातचीत के दौरान चिराग ने कांग्रेस नेता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा को चाचा और आरजेडी नेता तेजस्‍वी यादव की प्रशंसा करते हुए उन्हें को छोटा भाई बताया। 
  • उन्‍होंने कहा कि मेरी उम्मीद अब मुझसे है और बिहार के लोगों से है, 8 अक्टूबर से पैदल यात्रा भी शुरू करूंगा और  जनता का आशीर्वाद लूंगा। 
यह भी पढ़े: किसानों का देशव्यापी प्रदर्शन आज, 26 जनवरी के हंगामे से प्रशासन सतर्क, किए 13 रास्ते सील