
किसान आंदोलन: सरकार ने कृषि मंत्री को पिंजरे वाला तोता बना रखा है, उन्हें अधिकार दें तो फैसला हो- टिकैत
- कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है, कल किसान आंदोलन को 7 महीने पूरे हो जाएंगे।
- इस दौरान कल देश के सभी राज्यों में संयुक्त किसान मोर्चा गवर्नर को राष्ट्रपति के नाम रोष पत्र सौंपेगा।
- भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने इस बीच कहा कि देश का किसान कमजोर नहीं है, सरकार को अपनी जिद छोड़नी होगी।
- उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि मंत्री को पिंजरे वाला तोता बना रखा है, यदि उन्हें अधिकार दिए जाएं तो फैसला हो जाएगा।
- उन्होंने कहा- राजनाथ सिंह उन्हें अधिकार दें। यदि उन्हें अधिकार दें तो फैसला हो जाएगा। सरकार में भी सभी लोग अच्छे हैं।




























































