
जब आप चुनावी रैली कर रहे थे तब मैं सांसों का इंतजाम कर रहा था- केजरीवाल ने भाजपा को घेरा
- ऑक्सीजन ऑडिट टीम ने बताया कि दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन की जरूरत को चार गुना ज्यादा बढ़ाकर बताया था।
- डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा- भाजपा जिस रिपोर्ट की चर्चा कर रही है वह झूठ है, सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट नहीं आई है।
- अब सीएम केजरीवाल ने भी मोदी सरकार को निशाने पर लिया, उन्होंने ट्वीट कर कहा- मेरा गुनाह- मैं अपने 2 करोड़ लोगों की साँसों के लिए लड़ा।
- उन्होंने कहा- जब आप चुनावी रैली कर रहे थे, मैं रात भर जागकर ऑक्सीजन का इंतजाम कर रहा था। ऑक्सीजन दिलाने के लिए मैंने लड़ाई की।
- केजरीवाल ने आगे कहा- लोगों ने ऑक्सीजन की कमी से अपनों को खोया है। उन्हें झूठा मत कहिए, उन्हें बहुत बुरा लग रहा है।




























































