फिलीपींस राष्ट्रपति बोले- जिसे वैक्सीन नहीं लगवाना है वो भारत जाए, जयंत बोले- PM जी का डंका बज रहा है

  • कोरोना को टीकाकरण से ही मात दिया जा सकता है, हालांकि देश में टीकाकरण की रफ्तार उतनी तेज नहीं है। 
  • इस बीच फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने अपने लोगों से कहा- जिसे भी वैक्सीन नहीं लगवाना हो, वो भारत या अमेरिका चला जाए।
  • बता दें कि फिलीपींस दक्षिण पूर्व एशिया के उन देशों में शामिल है जो कोरोना की वजह से सर्वाधिक प्रभावित हुए थे। 
  • दुतेर्ते के बयान पर राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चैधरी ने चुटकी लेते हुए कहा- भाजपा वाले हर बात पर पाकिस्तान जाने की बात कहते हैं, उधर फिलीपींस वाले कह रहे हैं कि भारत चले जाओ। 
  • उन्होंने कहा- कई देश तो ऐसे हैं कि जो वैक्सीन के चक्कर में अपने यहां भारतीय नागरिकों को आने ही नहीं दे रहे हैं, डंका बज रहा है? 
यह भी पढ़े: UP: ईंट भट्ठे पर मजदूरों को बंधक बना मुफ्त में करवाया जा रहा था काम, झारखंड सरकार के दखल पर हुए मुक्त