चुनावी मोड में सीएम योगी, भाजपा नेताओं के बाद कार्यकर्ताओं पर लगे मुकदमों को भी लेंगे वापस

  • 2022 में होने वाले यूपी व‍िधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सभी कील कांटे दुरूस्त करने में जुटी हुई है, इस बीच पार्टी ने बड़ा फैसला किया है। 
  • पार्टी ने फैसला किया है कि सपा-बसपा सरकार में धरना प्रदर्शन के वक्त बीजेपी कार्यकर्ताओं पर दर्ज राजनीतिक मुकदमें वापस लिए जाएंगे। 
  • सपा और बसपा सरकार के वक्त 5000 से अधिक मुकदमें दर्ज किए गए थे जिन्हें वापस लिया जाएगा, जुलाई तक केस वापस लेने की कवायद शुरू होगी। 
  • बीजेपी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ बैठक में कई पार्टी के बड़े पदाधिकारियों ने ये मुद्दा उठाया था, जि‍सके बाद ये फैसला लिया गया। 
  • यूपी सरकार इसके पहले भी अपनी पार्टी के नेताओं मंत्रियों और कार्यकर्ताओं के मुकदमें वापस लेने को लेकर न्याय विभाग से रिपोर्ट मांगी थी। 
यह भी पढ़े: UP: ईंट भट्ठे पर मजदूरों को बंधक बना मुफ्त में करवाया जा रहा था काम, झारखंड सरकार के दखल पर हुए मुक्त