UP: ईंट भट्ठे पर मजदूरों को बंधक बना मुफ्त में करवाया जा रहा था काम, झारखंड सरकार के दखल पर हुए मुक्त

  • उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक ईंट-भट्ठे पर 33 मजदूरों को बंधक बनाकर बिना पैसे का भुगतान किए काम कराया जा रहा था। 
  • झारखंड सरकार ने जब दखल दिया तब देवरिया जिला प्रशासन ने मजदूरों के बकाया 4 लाख 77 हजार रुपए वापस किए और उन्हें छोड़ा। 
  • इस मसले को लेकर देवरिया के अपर जिलाधिकारी ने कहा कि उन्हें बंधक नहीं बनाया गया था बस भुगतान का मुद्दा था। 
  • उन्होंने बताया कि अब मुद्दा हल हो गया है और सभी 33 मजदूरों और उनके बच्चो को झारखंड स्थित उनके गांव वापस भेज दिया गया है। 
  • मजदूरों ने जब रांची की एक स्वयंसेवी संस्था को फोन कर जानकारी दी तब झारखंड सरकार एक्शन में आई और फिर देवरिया के डीएम ने जांच की। 
यह भी पढ़े: बंगाल BJP में बगावत जारी! 150 कार्यकर्ताओं पर सेनेटाइजर का छिड़काव करके TMC में किया शामिल