जब कोरोना ने सब की कमर तोड़ दी तब दौलतमंदों की दौलत में 45 फीसदी का हुआ इजाफा- रिपोर्ट 

  • कोरोना महामारी के बीच भारत के दौलतमंदों के दौलत में खूब इजाफा हुआ है। मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी, पूनावाला और अन्य अमीरों की दौलत में उछाल देखने को मिला है। 
  • वरिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा ने क्रेडिट सुइज़ की रिपोर्ट साझा की है, जो 200 देशों के 5.2 अरब व्यस्कों की दौलत के डेटा पर आधारित है।
  • इसमें भारत 45 फीसदी के साथ सबसे आगे हैं, उसके बाद 36 फीसदी के साथ अमेरिका फिर 35 फीसदी के साथ चीन और अंत में यूके 23 फीसदी पर है।
  • उन्होंने लिखा- महामारी में जहां लोगों की कमर टूट गई, वहीं भारत के सर्वाधिक अमीर लोगों की दौलत में 45 फीसदी इजाफा हुआ। 
  • उन्होंने आगे लिखा कि- पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा अच्छे दिन साहेब के सबसे करीबी दौलतमंदों के आए हैं, आंकड़ें भी अब इसके गवाह हैं।
यह भी पढ़े: UP: ईंट भट्ठे पर मजदूरों को बंधक बना मुफ्त में करवाया जा रहा था काम, झारखंड सरकार के दखल पर हुए मुक्त