
J&K: कश्मीरी हिन्दुओं के प्रतिनिधियों को मीटिंग से अलग रख कर PM ने गलत किया- बीजेपी सांसद
- केंद्र सरकार की अकसर आलोचना करने वाले भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी एक बार फिर पीएम मोदी से नाराज हो गए हैं।
- बीते दिन पीएम ने कश्मीर मुद्दे पर गुपकार गठबंधन में शामिल पार्टियों और अन्य दलों के साथ बैठक की थी जिससे स्वामी नाराज हैं।
- उन्होंने ट्वीट कर कहा- कश्मीरी हिंदू और सिख समुदाय जिन्हें मारा गया, जिनके साथ दुष्कर्म हुआ, जिन्हें कश्मीर छोड़ना पड़ा उनके प्रतिनिधियों को मीटिंग से अलग रखकर पीएम ने गलत किया।
- गौरतलब है कि पीएम की को कश्मीर के राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ हुई बैठक के खिलाफ कश्मीरी पंडित एकजुट हो गए थे।
- कश्मीरी पंडितों का आरोप है कि पिछले 30 साल से जम्मू कश्मीर के विभिन्न राजनीतिक दलों ने उनका तिरस्कार किया और उन्हें इस्तेमाल किया है।




























































