
कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद 76% लोग हुए संक्रमित- ICMR का पहला अध्ययन
- देश में कोरोना की दूसरी लहर अब भी जारी है, इस बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने कोरोना पर पहला अध्ययन जारी किया है।
- आईसीएमआर की रिपोर्ट के मुताबिक, वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद 76 फीसदी लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
- इस दौरान कोरोना की चपेट में आने के बाद 16 फीसदी लोगों में लक्षण नहीं दिखे जबकि करीब 10 फीसदी को भर्ती करना पड़ा।
- अध्ययन के दौरान 361 लोगों की जांच में 274 की आरटी पीसीआर जांच पॉजीटिव पाई गई, टीका लेने के करीब 14 दिन बाद लक्षण देखे गए।
- एक मार्च से 10 जून तक चले अध्ययन में पता चला की कोवैक्सिन 43 फीसदी और कोविशील्ड लेने वाले 10 फीसदी स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित हुए।




























































