
बंगाल BJP में बगावत जारी! 150 कार्यकर्ताओं पर सेनेटाइजर का छिड़काव करके TMC में किया शामिल
- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद कार्यकर्ताओं का एकबार फिर से टीएमसी में जाने का क्रम जारी है, बीरभूम जिले में 150 लोगों ने वापसी की.
- दूसरी पार्टी से टीएमसी में आ रहे कार्यकर्ताओं को पहले गंगाजल छिड़कर शुद्ध किया गया फिर मुंडन करके, बीरभूम में सेनेटाइजर छिड़ककर उन्हें शुद्ध किया गया.
- टीएमसी नेता से शुद्धिकरण को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- भाजपा में रहते वक्त कुछ लोग कोरोना संक्रमित हो गए थे इसलिए ऐसा करना पड़ रहा है.
- भाजपा के जिलाध्यक्ष ध्रुव साहा ने दावा किया कि कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करवाने के लिए जोर जबरदस्ती की गई, कोई भी अपनी मर्जी से नहीं गया.
- इसके पहले हुगली जिले में 200 भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिर मुंडवाकर टीएमसी में वापसी की, कहा- भाजपा में जाने के पाप से मुक्ति मिल गई.
यह भी पढ़ें - बंगाल: प्रधानमंत्री मोदी आदेश दीजिए तभी चुनाव आयोग उपचुनाव करवाएगा- ममता का EC पर तंज




























































