बोले राजभर, यूपी में हमारी सरकार बनी तो 5 साल में बनाएंगे 5 सीएम, हर साल 4 नए डिप्टी सीएम 

  • यूपी में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने 5 मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात कही है.
  • राजभर ने कहा यूपी में उनकी सरकार बनती है तो पांच साल में पांच अलग-अलग जातियों के नेताओं को मुख्यमंत्री बनाएंगे.
  • निषाद पार्टी के संजय निषाद ने भाजपा से डिप्टी सीएम बनाने की बात कही थी उसे लेकर राजभर ने कहा- भाजपा से क्यों भीख मांग रहे हो, इधर आओ सीएम बनाएंगे.
  • उन्होंने कहा- भाजपा वोटविहीन हो चुकी है, इसबार सुभासपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता, हमारे कार्यकर्ता समर्पित भाव से जनता के बीच लगे हैं.
  • बता दें कि ओम प्रकाश राजभर पिछले चुनाव में भाजपा के साथ थे, कुछ वक्त मंत्री रहे लेकिन विवाद होने के बाद वह गठबंधन से अलग हो गए.
     यह भी पढ़ें - बदल गए नरेंद्र मोदी के हाव-भाव, पीएम के हाथ से निकल गए देश के हालात- शिवसेना का निशाना