बिहार: खाली सीरिंज से हो रहा टीकाकरण, छपरा में महिला कर्मी ने लोगों को लगाई खाली सुई

  • देश में कोरोना संकट बरकरार है, इसी बीच बिहार के छपरा से एक वीडियो सामने आया है जो टीकाकरण को ही धता बता रहा है, जिसकी जमकर निंदा हो रही है.
  • छपरा में महिला स्वास्थ्य कर्मी ने सीरिंज का रैैपर फाड़ा और बिना वैक्सीन भरे युवक को लगा दिया, इस दौरान युवक के दोस्त ने वीडियो बना लिया.
  • वीडियो वायरल हुआ तो सारण के डीआईओ डॉ. अजय कुमार ने नर्स चंदा कुमारी को 48 घंटे में स्पष्टीकरण देने को कहा और तुरंत ड्यूटी से हटा दिया.
  • अजय ने बताया कि महिला नर्स ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया बल्कि भूलवश हो गया, युवक को दोबारा बुलाकर वैक्सीन लगाई जाएगी.
  • हालांकि वीडियो में ये भूल जैसा कुछ नजर नहीं आ रहा, भीड़ के बीच महिला नर्स जिस तरह से काम कर रही उससे यही लग रहा कि तमाम और लोगों के साथ ऐसा हुआ है.
     यह भी पढ़ें - बिहार के 27 जिलों में पेट्रोल ने मारा शतक, लालू- डबल इंजन सरकार ने यही विशेष पैकेज दिया है