
बिहार के 27 जिलों में पेट्रोल ने मारा शतक, लालू- डबल इंजन सरकार ने यही विशेष पैकेज दिया है
- देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों में आग लगी हुई है, बिहार के भी 27 जिलों में पेट्रोल की कीमतों ने शतक लगा दिया है।
- इस पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट के जरिए तंज कस कहा-डबल इंजन की सरकार द्वारा बिहार को दिया गया विशेष पैकेज।
- सीतामढ़ी बिहार का एक बेहद पिछड़ा जिला है, यहां भी पेट्रोल की कीमत 101.93 रु. प्रति लीटर तक पहुंच गई है।
- राष्ट्रीय स्तर पर बात करें तो देश के कई इलाकों में पेट्रोल 110 रुपए प्रति लीटर के रिकाॅर्ड स्तर पर पहुंच गया है।
- रीवा, श्रीगंगानगर, अनूपपुर जैसे कई शहरो में पेट्रोल की कीमतें फिलहाल 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास है।




























































