
PM के साथ बैठक से पहले महबूबा के खिलाफ विरोध तेज, डोगरा फ्रंट ने कहा- गिरफ्तार हों PDP प्रमुख
- पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में गुरुवार को जम्मू-कश्मीर को लेकर बैठक होनी है बैठक में गुपकार संगठन भी भाग लेगा।
- इस बीच बैठक से पहले पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती का विरोध शुरू हो गया है, डोगरा फ्रंट विरोध प्रदर्शन कर रहा है।
- प्रदर्शनकारियों ने महबूबा को जेल भेजने की मांग की है, विरोध महबूबा के उस बयान को लेकर हो रहा है जिसमें उन्होंने पाकिस्तान का जिक्र किया था।
- दरअसल मुफ्ती ने गुपकर की बैठक के बाद कहा था कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे में हिस्सेदार है। उनसे भी बात होनी चहिए।
- जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींदर रैना ने कहा- बातचीत और बंदूकें एक साथ नहीं चल सकतीं।




























































