'खामोशी से 'हनुमान' का वध देखना राम को शोभा नहीं देता'- चिराग का PM की ओर निशाना 

  • लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के बाद चिराग पासवान ने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। 
  • चिराग ने कहा- खामोशी से 'हनुमान' का वध राम को देखना शोभा नहीं देता है। चिराग को पीएम से मध्यस्थता की उम्मीद है। 
  • उन्होंने कहा- हमने हमेशा से भाजपा का साथ दिया लेकिन आज जब हम मुश्किल में है, तो भाजपा चुप्पी साधे बैठी है। 
  • उन्होंने आगे कहा कि हमें विश्वास है कि प्रधानमंत्री जल्द ही इस मामले में हस्तक्षेप कर सब कुछ सही करेंगे।
  • बता दें कि हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चिराग ने खुद को प्रधानमंत्री मोदी का ‘हनुमान’ बताया था।
यह भी पढ़े: कोरोना: सिंधिया की भूल विचार का विषय, सरकारी आंकड़ों में सिर्फ 34 लोग की मौत, दी 150 को श्रद्धांजलि