
बिहार: कोरोना वैक्सीन न लगवाने वाले विधायकों को नहीं मिलेगी विधानसभा में एंट्री- स्पीकर
- बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नया फरमान जारी किया है, फरमान कोरोना वैक्सीन से जुड़ा है।
- सिन्हा ने साफ शब्दों में कह दिया है कि विधानसभा में उन्हीं विधायको को प्रवेश की अनुमति मिलेगी, जिन्होंने टीका लगवाया है।
- विजय सिन्हा ने कहा- जो विधायक अपने क्षेत्र में 80 फीसद से ज्यादा लोगों को टीके लगवा देंगे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
- दरअसल बिहार में कुछ ही दिनों में मानसून सत्र शुरू हो सकता है, ऐसे में दिक्कत प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी और तेज प्रताप यादव को हो सकती है।
- तेजस्वी यादव ने कहा है कि वो वैक्सीन लेने वाले अंतिम व्यक्ति होंगे, उनका कहना है कि पहले आम जनता का वैक्सीनेशन हो जाए।




























































