
नुसरत जहां सिंदूर लगाकर भारतीय संस्कृति को कर रही शर्मसार, पार्टी से निलंबित किया जाए- दिलीप घोष
- बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से टीएमसी सांसद नुसरत जहां अपनी टूटती शादी, प्रेग्ननेंसी और अफेयर को लेकर चर्चा में हैं।
- अब भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने नुसरत जहां पर हमला बोला है, उन्होंने सिंदूर और भारतीय संस्कृति का जिक्र किया है।
- घोष ने कहा- नुसरत जहां सिंदूर लगाकर भारतीय संस्कृति को शर्मसार करने का काम कर रही हैं।
- उन्होंने कहा- नुसरत ने शादी करने के बाद सार्वजनिक रूप से बहुभोज किया था मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया था और अब कह रही हैं कि शादी ही नहीं हुई है।
- उन्होंने कहा- यह टीएमसी की विचारधारा हो सकती है लेकिन ये भारत या बंगाल की विचारधारा नहीं, उन्हें तुरंत निलंबित करना चाहिए।




























































