LJP को मिला धोखा! चिराग बोले- BJP के बड़े नेता से चर्चा कर रखा था नीतीश विरोधी-मोदी समर्थक स्टैंड

  • लोक जनशक्ति पार्टी में  चाचा और भतीजे की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है, चिराग पासवान लगातार मीडिया से बात कर अपना रुख साफ कर रहे। 
  • इस बीच चिराग ने खुलासा किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में उनका एनडीए से अलग होकर लड़ने का फैसला भाजपा के साथ चर्चा के बाद लिया गया था।
  • बता दें कि उस वक्त उनकी पार्टी में इस फैसले को लेकर आंतरिक मतभेद जारी थे, जदयू के खिलाफ अलग से चुनाव लड़ना पार्टी के बागी नेताओं को नापसंद था। 
  • चिराग ने कहा- भाजपा को सारी जानकारी दी गई थी, गृह मंत्री और राष्ट्रीय महासचिव को बताया गया था कि सिर्फ 15 सीटों के साथ चुनाव में लोजपा का उतरना संभव नहीं। 
  • उन्होंने बताया कि चुनाव से पहले भाजपा के साथ बैठक के दौरान ये कहा गया था कि चुनाव के दौरान या इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कोई कड़वाहट नहीं रहेगी। 
यह भी पढ़े: MP: 21 जून को रिकॉर्ड बनाने के लिए मध्य प्रदेश ने 17-20 जून तक धीमी रखी टीकाकरण की रफ्तार?