
हर घर राशन योजना को केंद्र की नामंजूरी, केजरीवाल- भारत चांद पर पहुंचा, आप तीसरी मंजिल पर अटके
- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार की ओर से घर-घर राशन योजना पर रोक लगाने के लिए निशाना साधा है।
- दिल्ली सीएम ने ट्वीट कर कहा- केंद्र की चिट्ठी आयी है। बेहद पीड़ा हुई। किस किस्म के कारण देकर योजना को खारिज कर दिया गया।
- केंद्र के खारिज करने के कारण- राशन गाड़ी ट्रैफिक में फंस गई या खराब हो गई तो तीसरी मंज़िल तक राशन कैसे जाएगा? संकरी गली में कैसे जाएगा?
- इन कारणों पर केजरीवाल ने तंज कसते हुए कहा- 21वीं सदी का भारत चांद पर पहुंच गया, आप तीसरी मंज़िल पर अटक गए।
- उन्होंने आगे लिखा- हर वक्त हर किसी से झगड़ा सही नहीं, हर वक्त राजनीति से देश आगे कैसे बढ़ेगा?




























































