पतंजलि से करीब 3 करोड़ के प्रोडक्ट खरीद रही है हरियाणा सरकार, कोविड फंड से होगा भुगतान

  • कोरोना संकट के बीच पतंजलि कोरोनिल को लेकर चर्चा जारी है, इसीबीच आरटीआई के जरिए पता चला कि हरियाणा सरकार 3 करोड़ के पतंजलि प्रोडक्ट खरीद रही है.
  • सीएम मनोहर लाल खट्टर द्वारा 17 मई को खरीद की मंजूरी दे दी गई, सरकार ने ये नहीं बताया कि इसमें कोई टेंडर प्रक्रिया शामिल है या नहीं.
  • कोरोनिल पर आईएमए ने चिंता जताई थी, आईएमए प्रवक्ता का कहना था कि अस्वीकृत दवाओं के उपयोग से मृत्यु दर में वृद्धि हो सकती है.
  • कुछ दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा था कि हरियाणा सरकार कोरोनिल की एक लाख किट कोरोना वायरस मरीजों को मुफ्त बांटेगी.
  • रामदेव ने उनके फैसले की तारफी करते हुए लिखा था कि हर राज्य को इसके लिए आगे आना चाहिए ताकि भारत को कोरोना से बचाया जा सके.
     यह भी पढ़ें - कंगना ने उठाई 'इंडिया' का नाम बदलकर 'भारत' करने की मांग, बोलीं-  ये नाम गुलामी की पहचान