
कंगना ने उठाई 'इंडिया' का नाम बदलकर 'भारत' करने की मांग, बोलीं- ये नाम गुलामी की पहचान
- बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं, आए दिन उनके बयान चर्चा का विषय बन जाते हैं।
- वे अक्सर किसी ना किसी सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपने विचार रखती हैं, उन्होंने अब भारत के नाम का मुद्दा उठाया है।
- कंगना ने कहा- इंडिया का नाम बदलकर भारत कर देना चाहिए, इंडिया नाम ब्रिटिश लोगों ने रखा और ये गुलामी की पहचान है।
- बता दें कि भारत को इंडिया नाम सिंधु सभ्यता के कारण मिला है, सिंधु को यूनानी में इंडोस और लेटिन में इंडिया कहा जाता है।
- जब अंग्रेज भारत आए तो उन्होंने इंडिया कहना शुरू कर दिया चूंकि इंडिया शब्द उच्चारण करने में आसान था।




























































