UP: सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष की बड़ी मांग, मुझे उप मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए भाजपा

  • उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है, भाजपा सहयोगी दलों को जोड़ने में लग गई है। 
  • इस बीच भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने चुनाव को  देखते हुए भाजपा से बड़ी मांग की है।
  • उन्होंने कहा- भाजपा ने एक कैबिनेट पोस्ट और एक राज्यसभा सीट देने का वादा किया था, हमारी मांग है कि उप मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जाए।
  • उन्होंने दावा किया कि यूपी की 144 से अधिक विधानसभा सीटों पर निषाद व उनकी अन्य उपजातियों का दबदबा है, ये भाजपा को जीत दिलाएंगी। 
  • संजय निषाद ने कहा कि अगर वो हमें खुश नहीं रखेंगे तो वो भी खुश नहीं रह पाएंगे। 
यह भी पढ़े: MP: 21 जून को रिकॉर्ड बनाने के लिए मध्य प्रदेश ने 17-20 जून तक धीमी रखी टीकाकरण की रफ्तार?