
JDU विधायक बोले- नीतीश कुमार हैं असली PM मटेरियल, स्ट्रांग होते ही देंगे भाजपा को टक्कर
- बिहार में भाजपा और जदयू गठबंधन की सरकार चल रही है, हालांकि भाजपा और जदयू में अकसर संबंध ठीक नहीं रहते।
- इसी बीच जदयू विधायक गोपाल मंडल ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे विवाद खड़ा हो सकता है और भाजपा नाराज हो सकती है।
- भागलपुर से जदयू विधायक ने कहा- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की असली कुर्सी दिल्ली में है और वे पीएम मटेरियल हैं।
- उन्होंने कहा- भविष्य में कांग्रेस राजद में टूट होगी और उनके बागी नेता जदयू में शामिल होंगे जिससे हमें ताकत मिलेगी ओट हम भाजपा को टक्कर देंगे।
- दूसरी तरफ मंगलवार को दिल्ली पहुंचे नीतीश को लेकर अनुमान लगाए जा रहे हैं कि केंद्रीय कैबिनेट विस्तार के मुद्दे को लेकर वे दिल्ली पहुंचे हैं।




























































