यूपी: दबंगई पर उतरा भाजपा नेता का बेटा, शराब पीने से रोका तो ढाबे पर मचाया उत्पाद

  • उत्तर प्रदेश में भाजपा नेताओं के बेटों की दबंगई हर दिन सामने आ रही है, चंदौली में नेता के बेटे ने एक ढाबे पर विवाद के बाद जमकर तोड़फोड़ मचाई। 
  • मिली जानकारी के अनुसार चंदौली जिले का रिंकू सिंह नेशनल हाईवे पर स्थित ढाबे पर खाना खाने गए, शराब पीने लगे तो ढाबा वाले ने रोक दिया। 
  • इससे रिंकू सिंह उखड़ गया, ढाबे पर रखी सारी कुर्सियांं तोड़ दी, कर्मचारियों को जमकर पीटा, और फायरिंग करते हुए सभी ६ आरोपी फरार हो गए। 
  • ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चला कि रिंकू भाजपा जिला उपाध्यक्ष का लड़का है, साथ ही एक अन्य आरोपी भी भाजपा नेता का लड़का है। 
  • पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, पुलिस जल्द गिरफ्तारी की बात कर रही है। 
यह भी पढ़े: 'रिकॉर्ड बनाने के लिए मोदी सरकार ने की वैक्सीन की जमाखोरी', चिदंबरम ने उठाए सरकार पर सवाल