
'रिकॉर्ड बनाने के लिए मोदी सरकार ने की वैक्सीन की जमाखोरी', चिदंबरम ने उठाए सरकार पर सवाल
- कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार द्वारा एक दिन में 88 लाख लोगों को वैक्सीन लगाए जाने पर पी. चिदंबरम ने सवाल खड़ा किया है.
- उन्होंने कहा- रविवार को जमाखोरी, सोमवार को टीका लगाएं और मंगलवार को लंगड़ाकर वापस लौट जाएं, टीकाकरण के विश्व रिकॉर्ड का यही रहस्य है.
- चिदंबरम ने इसे रिकॉर्ड मानने के बजाय करतब करार दिया, कहा-मुझे यकीन है कि इसे गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह मिलेगी.
- एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा- मोदी है तो मुमकिन है को अब मोदी है तो मिरैकल है पढ़ा जाना चाहिए, हो सकता है मोदी को औषधि का नोबल मिल जाए.
- इस रिकॉर्ड में मध्य प्रदेश में 15 लाख से अधिक टीके लगे, लेकिन उसके अगले ही दिन यह संख्या 20 हजार पर आकर सिमट गई.
यह भी पढ़ें - UP: 24 जिलों में मृत्यु का आंकड़ा सरकारी आंकड़े से 43 गुना ज्यादा, अखिलेश- BJP आंकड़े नहीं मुंह छुपा रही




























































