
MP: मनमानी पर उतरा प्रशासन, कोरोना से मौत होने के बाद भी प्रमाण पत्र में नहीं कर रहा जिक्र
- कोरोना की दूसरी लहर जब पीक पर थी तब वेंटिलेटर, बेड की कमी, जरूरी दवाओं की किल्लत की वजह से कई लोगों ने जान गंवाई।
- मध्य प्रदेश का हाल भी बुरा रहा, दूसरी लहर से उबरने के बाद भी कई लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं।
- कोरोना काल में जरूरी इलाज की कमी की वजह से अपने प्रियजनों को खोने वाले शख्स अब उनके मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे हैं।
- मोजो स्टोरी की रिपोर्ट के अनुसार सीहोर के रहने वाले अजय सिसोदिया की पत्नी के मृत्यु प्रमाण पत्र में यह लिखने से प्रशासन ने साफ मना कर दिया कि उनकी पत्नी की मौत कोरोना की वजह से हुई है।
- उन्होंने बताया कि उन्हें यह कह कर मना कर दिया गया कि ऊपर से यह आदेश है कि किसी के भी मृत्यु प्रमाण पत्र में यह नहीं लिखा जाए कि उनकी मौत कोरोना की वजह से हुई है।




























































