
200 भाजपा कार्यकर्ता टीएमसी में शामिल, मुंडवाया सिर और छिड़का गंगाजल, कहा- गलती हुई
- बंगाल में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का टीएमसी में वापसी का क्रम जारी है, हुगली जिले में अनोखी वापसी दिखी.
- दरअसल आरामबाग इलाके में सांसद अपरूपा पोद्दार की मौजूदगी में 200 भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिर मुंडवाया उसके बाद गंगा जल छिड़ककर टीएमसी में वापसी की.
- दलित वर्ग से आने वाले इन कार्यकर्ताओं ने कहा- उन्होंने भाजपा ज्वाइन करके बड़ी गलती कर दी थी, अब उन्हें इस बात का एहसास हो गया है.
- इसके पहले बीरभूम में भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने खुद पर गंगाजल छिड़ककर टीएमसी में वापसी की थी, कई दिक्कत नेताओं ने भी टीएमसी का दामन थाम लिया.
- भाजपा ने इसके पीछे हिंसा को जिम्मेदार ठहराया है, कहा- बंगाल में जारी हिंसा से भाजपा कार्यकर्ता डरे हुए हैं बचने के लिए टीएमसी में शामिल हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें - PM मोदी की मीटिंग में भाग लेंगे गुपकार लीडर्स, कहा- 370 को लेकर नहीं करेंगे कोई समझौता
