'या तो किसान रहेंगे या ये सरकार', टिकैत- मोदी सरकार ने कॉरपोरेट्स को किसानों की लूट का रास्ता दिया

  • कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी के साथ ही नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है।
  • आंदोलन को 200 से अधिक दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक सरकार और किसान के बीच बात नहीं बनी है, दोनों अपनी बात पर अड़े हैं। 
  • किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- या तो किसान और जनता रहेगी या ये सरकार। 
  • उन्होंने ट्वीट कर लिखा- अन्नदाता की आवाज झूठे मुकदमों से दबने वाली नहीं, सरहद पर टैंक- खेत में ट्रैक्टर-ट्विटर देश को लुटेरों से बचाने के लिए जरूरी। 
  • उन्होंने आज ट्वीट कर लिखा- तीनों कृषि कानून के माध्यम से सरकार ने कॉरपोरेट्स को किसानों की लूट करने के लिए रास्ता दिया है। 
यह भी पढ़े: एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ पोलियो के टीके 2012 में लगे, फिर भी मनमोहन सिंह ने नहीं लगवाए अपने पोस्टर