
एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ पोलियो के टीके 2012 में लगे, फिर भी मनमोहन सिंह ने नहीं लगवाए अपने पोस्टर
- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर तंज कसा।
- उन्होंने कहा कि फरवरी 2012 में एक दिन में देश में पोलियो के सर्वाधिक टीके लगे थे, हालांकि तब और अब में फर्क है।
- सुरजेवाला ने आगे कहा- फर्क बस इतना है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने पोस्टर नहीं लगवाए थे।
- बीते दिन 80 लाख वैक्सीन लगाई गई, राहुल गांधी ने मोदी सरकार की तारीफ भी की और कहा कि ऐसा रोज करना होगा।
- बता दें कि फरवरी 2012 में पल्स पोलियो के तहत एक दिन में 17 करोड़ से अधिक बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई गई थी।




























































