फेज 3 ट्रायल में 'कोवैक्सीन' 77.8 फीसदी असरदार,  भारत बायोटेक ने सरकार को सौंपा डेटा

  • भारत बायोटेक ने कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन के तीसरे फेज के ट्रायल का डेटा देश के शीर्ष दवा नियामक DCGI को आज सौंपा था। 
  • ट्रायल डेटा में यह 77.8 फीसदी असरदार साबित हुई है, भारत बायोटेक की तरफ से केंद्र सरकार की कमिटी को यह रिपोर्ट सौंपी गई है। 
  • डेटा मिलने के बाद सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमिटी ने आज मंगलवार को मीटिंग की, SEC ने भारत बायोटेक की तरफ से दिया गया डेटा देख लिया है। 
  • फिलहाल किसी तरह स्वीकृति या अस्वीकृति नहीं दी गई है आगे के प्रोसेस में SEC अपने डेटा DCGI को सौंपेगा। 
  • बता दें कि कोवैक्सीन को इन ट्रायल के नतीजे आए बिना ही करीब 5 महीने पहले आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई थी। 
यह भी पढ़े: एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ पोलियो के टीके 2012 में लगे, फिर भी मनमोहन सिंह ने नहीं लगवाए अपने पोस्टर