
BJP सांसद ने स्पीकर को पत्र लिख कहा- नुसरत ने झूठ बोला, रद्द हो से लोकसभा सदस्यता
- बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से टीएमसी सांसद नुसरत जहां अपनी टूटती शादी, प्रेग्ननेंसी और अफेयर को लेकर चर्चा में हैं।
- अब बदायूं की भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से नुसरत की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है।
- उन्होंने स्पीकर को पत्र लिख कहा- नुसरत ने लोकसभा में सदस्यता की शपथ लेते वक्त अपना नाम नुसरत जहां रूही जैन बताया था।
- उन्होने आगे कहा- लोकसभा की वेबसाइट पर भी नुसरत के पति का नाम निखिल जैन लिखा है और अब वह कह रही की शादी ही अमान्य है।
- गौरतलब है कि नुसरत ने बताया था कि तुर्की मैरिज रेगुलेशन के अनुसार उनकी शादी विदेशी भूमि पर हुई थी इसलिए शादी लीगली अमान्य है।




























































