राम नाम पर लूट जारी, रामजन्मभूमि ट्रस्ट के नाम फर्जी वेबसाइट बनाकर ऐंठ लिए 1 करोड़ रुपए 

  • अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के नाम पर लूट का खुलासा जारी है, ताजा मामला रामजन्मभूमि ट्रस्ट के नाम पर बनी फर्जी वेबसाइट के खुलासे का है.
  • पुलिस ने सोमवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया जो फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से चंदा मांगते थे, ये सभी न्यू अशोक नगर दिल्ली के हैं.
  • साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार पांडे ने बताया कि गिरोह का प्रमुख आशीष गुप्ता था, जो वेबसाइट बनाने का काम करता है.
  • आशीष के साथ नवीन, सुमित, अमित एवं सूरज इस काम को देखते थे, बताया जा रहा 500 लोगों से इन लोगों ने 1 करोड़ रुपए चंदा ले लिया था.
  • बता दें कि रामजन्मभूमि ट्रस्ट खुद ही जमीन खरीद मामले में फंसा हुआ है, तमाम महंत एवं विपक्षी पार्टियां इसकी निष्पक्ष जांच की मांग कर रही हैं.

    यह भी पढ़ें - किसान आंदोलन: दिल्ली की सीमाओं पर 'युद्ध जैसी' किलेबंदी करने में पुलिस ने खर्च किए करीब 10 लाख