
LJP तोड़ने में BJP शामिल! चिराग बोले- इतना कुछ हुआ और भाजपा को खबर नहीं, विश्वास करना मुश्किल
- लोक जनशक्ति पार्टी में विवाद बढ़ता ही जा रहा है, चिराग पासवान पहले से ही पार्टी में टूट के लिए सीएम नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराते आए हैं।
- चिराग ने एक बार फिर कहा कि जब वो बीमार थे तब उनके पीठ पीछे षडयंत्र रचा गया, नीतीश कुमार ने ही उनकी पार्टी में तोड़फोड़ करवाई है।
- चिराग पासवान का कहना है कि फरवरी 2005 से ही नीतीश कुमार लोक जनशक्ति पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
- उन्होंने कहा- उनके ही परिवार के कुछ लोग नीतीश कुमार के मुखबिर थे, जिनका इस्तेमाल नीतीश कुमार ने लोजपा के खिलाफ किया।
- भाजपा के साथ राजनीतिक संबंधों पर उन्होंने कहा- पार्टी में बीते हफ्ते इतनी सियासी घटनाएं घटी और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को खबर नहीं, यह विश्वास करना थोड़ा मुश्किल है।




























































