
UP: धर्म परिवर्तन कराने वाले एक बड़े रैकेट का खुलासा, 1000 से ज्यादा लोगों को बना चुके हैं अपना शिकार
- उत्तर प्रदेश में धर्म परिवर्तन कराने वाला एक रैकेट पकड़ा गया है, यूपी लॉ एंड ऑर्डर की ओर से इसकी जानकारी दी गई।
- यूपी एटीएस ने अब तक दो लोगों की गिरफ्तार किया है, हालांकि इसमें लगभग 100 लोगों के शामिल होने की आशंका है।
- आरोप है कि ये लोग नौकरी, पैसों और शादी का लालच देकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराते थे, 1000 से अधिक लोगों का धर्म परिवर्तन करा चुके हैं।
- रिपोर्ट्स में बताया गया कि आरोपियों की पहचान मोहम्मद उमर गौतम और मुफ्ती काजी जहांगीर कासमी के तौर पर हुई है।
- गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से जानकारी हासिल की जा रही है कि आखिर वह चाहते क्या हैं? पैसा कहां से आता है आदि?




























































