
2021 में 48 बार बढ़ाए गए पेट्रोल के दाम, लुटेरी भाजपा बताए इस दौरान लोगों का वेतन कितना बढ़ा- कांग्रेस
- बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस आज देशव्यापी आंदोलन कर रही है।
- महंगाई आसमान छू रही है, इस मुद्दे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी के शिवकुमार ने मोदी सरकार से तीखे सवाल किए।
- उन्होंने पूछा- बीजेपी ने 2021 में पेट्रोल के दाम 48 बार बढ़ाए, मध्यम वर्ग के वेतन में कितनी वृद्धि हुई? न्यूनतम वेतन में कितनी वृद्धि हुई?
- उन्होंने आगे लिखा- मनरेगा मजदूरी में कितनी वृद्धि की गई? किसानों के एमएसपी कितनी बार बढ़ाए गए? यह भाजपा की दिनदहाड़े लूट है।
- बता दें कि देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमत 100 के पार है वहीं डीजल के दाम का असर माध्यम वर्ग के राशन पर भी पड़ रहा है।





























































