
'संविधान में मिला अधिकार हमसे छीना नहीं जा सकता'- बढ़ते संक्रमण के बीच चुनाव प्रचार पर बोले शाह
- एकतरफ पूरे देश में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक दल पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार कर रहे।
- इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोरोना काल में चुनाव को लेकर कहा है कि संविधान में मिला अधिकार हमसे छीना नहीं जा सकता है।
- शाह से जब पूछा गया कि आखिर बढ़ते कोरोना केस के बीच रैली क्यों तो उन्होंने कहा कि भाजपा प्रचार के प्रारूप में बदलाव करने का सोच रही।
- उन्होंने कहा कि चुनाव कराना चुनाव आयोग के हाथ में हैं और यह संवैधानिक अधिकार, इसलिए इसे दूसरे तरीके से नहीं देखा जाना चाहिए।
- उन्होंने कहा कि बाकी बचे तीनों चरणों के चुनाव एक साथ नहीं हो सकते क्योंकि संविधान ने हर किसी को प्रचार के लिए एक निश्चित समय सीमा दी है।




























































