भारत में पहली बार मिले 2 लाख से ज्यादा केस, पॉजिटिव रेट बढ़ने के मुकाबले रिकवरी रेट गिरा

  • देश में बेकाबू कोरोना लहर ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, पिछले 24 घंटे में 2,00,739 नए मामले मिलने से संक्रमितों की संख्या 1,40,74,564 हो गई है।    
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस दौरान 1026 लोगों की मौत हुई, महामारी से मरने वालों की संख्या 1,73,123 हो गई है। 
  • नए मामलों के साथ भारत में एक्टिव केस की संख्या 14,71,877 हो चुकी है, अबतक कुल 1,24,29,564 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 
  • पिछले 24 घंटों के दौरान हुई कुल 1,026 मौतों में से 281 महाराष्ट्र से, 156 छत्तीसगढ़ से, 61 कर्नाटक से, 85 उत्तर प्रदेश से और 81 दिल्ली में हुई हैं। 
  • पिछले कुछ दिनों से लगातार पॉजिटिव मामले बढ़ने के मुकाबले कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर में गिरावट दर्ज की जा रही है। 
यह भी पढ़े: किल्लत के बीच सामने आया वैक्सीन चोरी का मामला, सरकारी अस्पताल से 320 डोज की चोरी