
कोरोना: जनता पर भारी पड़ रहा BJP-TMC नेताओं का चुनाव प्रचार, बंगाल डेथ रेट में महाराष्ट्र के बराबर
- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी जारी है, तृणमूल कांग्रेस, बीजेपी और कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन लगातार रैलियां कर रहे हैं।
- जनसभाओं और रोड शो में हज़ारों लोगों की भीड़ इकट्ठी हो रही है, जिनमें कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाई जा रही, अब इसका असर दिख रहा है।
- मंगलवार को कोविड के 4,817 नए मामले सामने आए, बंगाल में मृत्यु दर 1.7% हो गई है, जो देश में तीसरे नंबर पर और महाराष्ट्र के बराबर है।
- पश्चिम बंगाल पॉजिटिविटी रेट के मामले में भी देश में 7वें नंबर पर आ गया है, बंगाल में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 6.5 फीसदी है।
- सीएम ममता बनर्जी ने इसका जिम्मेदार बीजेपी को ठहराते हुए कहा कि भाजपा बड़ी संख्या में बाहरी लोगों को राज्य में लेकर आई जिससे वृद्धि हुई है।
Wednesday, 14 April 2021
