
यूपी में अमानवीयता चरम पर, अस्पताल की जगह श्मशान की क्षमता बढ़ा रही योगी सरकार- कांग्रेस
- देशभर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते हड़कंप मचा हुआ है, उत्तर प्रदेश में स्थिति भयावह है, अस्पतालों में जीवनरक्षक दवाओं की कमी है।
- इसे देखते हुए कांग्रेस की महासचिव और यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने वीसी के जरिए प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ आपात बैठक की है।
- प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में कोरोना संकट के दौरान अमानवीयता चरम पर है, सरकार अस्पताल की जगह श्मशान की क्षमता बढ़ा रही है।
- उन्होंने कहा कि सरकार आंकड़ों से नहीं लोगों की जिंदगी से खेल रही है लेकिन विपक्ष का धर्म है कि जनता के सवालों के लिए लड़ें।
- बता दें कि यूपी में कोरोना संक्रमण बेहद तेजी से फैल रहा है, स्थिति ये है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।
Wednesday, 14 April 2021
